प्रयोग के आधार पर शब्द के भेद
प्रयोग के आधार पर हिन्दी में शब्दों के दो भेद किए जाते हैं:-
(i) विकारी
(ii) अविकारी या अव्यय शब्द
(i) विकारी शब्द :
वे शब्द, जिनका रूप लिंग, वचन, कारक और काल के अनुसार परिवर्तित हो जाता है, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।
विकारी शब्द इस प्रकार हैं -
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) क्रिया
* इनका विस्तृत अध्ययन अलग - अलग किया गया है।
(ii) अविकारी या अव्यय शब्द:
वे शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक, काल के अनुसार कोई विकार उत्पन्न नहीं होता अर्थात् इन शब्दों का रूप सदैव वही बना रहता है। ऐसे शब्दों को अविकारी या अव्यय शब्द कहते हैं।
अविकारी शब्द इस प्रकार हैं -
