हिंदी की उपभाषाएँ और बोलियों का वर्गीकरण एवं क्षेत्र





हिंदी की उपभाषाएँ, बोलियों : वर्गीकरण तथा क्षेत्र

        हिंदी इस समय 9 राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश) तथा एक केन्द्र शासित प्रदेश (दिल्ली) की राजभाषा है।

हिन्दी के अंतर्गत आने वाली उपभाषाएँ एवं बोलियाँ निम्न हैं :-


उपभाषाएँ

बोलियाँ

(1) पश्चिमी हिन्दी

खड़ी बोली (कौरवी), हरियाणवी (बांगरु), ब्रजभाषा, बुन्देली, कन्नौजी ।

(2) पूर्वी हिन्दी

अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी।

(3) राजस्थानी

मारवाड़ी (पश्चिमी राजस्थानी),

मेवाती (उत्तरी राजस्थानी),

जयपुरी (ढूंढाड़ी व पूर्वी राजस्थानी),

मालवी (दक्षिणी राजस्थानी)

(4) पहाड़ी

गढ़वाली, कुमायुनी, नेपाली।

(5) बिहारी

भोजपुरी, मगही, मैथिली ।



हिन्दी की बोलियों का क्षेत्र निम्न प्रकार है:- 

(1) खड़ी बोली :- इसका क्षेत्र देहरादून, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, रामपुर तथा मुरादाबाद है।

(2) ब्रजभाषा :- आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हाथरस, बदायूं, बरेली, धौलपुर आदि क्षेत्रों में बोली' जाती है।

(3) हरियाणवी :- हरियाणा प्रदेश व दिल्ली का देहाती क्षेत्र इसके अंतर्गत आता है।

(4) बुन्देली :- झांसी, जालौन, हमीरपुर, ओरछा, सागर, नृसिंहपुर, सिवनी, होशंगाबाद यानि बुन्देलखण्ड इसका क्षेत्र है।

(5) कन्नौजी :- इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, हरदोई, पीलीभीत जिले इसके क्षेत्र में आते हैं।

(6) अवधी :- कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, फतेहपुर, फैजाबाद, गोण्डा, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर।

(7) बघेली :- इसका केन्द्र रीवा है। यह शहडोल, सतना, मैहर, नागौद आदि जगह भी बोली जाती है।

(8) छत्तीसगढ़ी :- बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, रायगढ़, नन्दगांव, कांकेर, सरगुजा, कोरबा आदि क्षेत्र।

(9) मारवाड़ी :- जोधपुर, अजमेर, किशनगढ़, मेवाड़, जैसलमेर, बीकानेर आदि।

(10) मेवाती :- राजस्थान का मेवात क्षेत्र ।

(11) जयपुरी :- जयपुर, अजमेर ।

(12) नेपाली (पश्चिमी पहाड़ी) :- हिमाचल प्रदेश के शिमला, मण्डी, चम्बा, जौनसार, सिरमौर क्षेत्र ।

(13) गढ़वाली :- उत्तरकाशी, बदरीनाथ, श्रीनगर आदि गढ़वाल क्षेत्र में इसका बोलबाला है।

(14) मालवी :- मालवा क्षेत्र, इन्दौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, भोपाल।

(15) कुमायुंनी :- उत्तरांचल का कुमायूँ क्षेत्र, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत आदि।

(16) भोजपुरी :- वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बस्ती, शाहाबाद, चम्पारण, सारण आदि।

(17) मगही :- यह पटना, गया, हजारीबाग, पलामू, मुंगेर, भागलपुर, सारन आदि।

(18) मैथिली :- दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर आदि में बोली जाती है।