हिंदी भाषा की पृष्ठभूमि
विश्व की भाषाओं की कुल संख्या के संबंध में विद्वानों के अनेक मत हैं। कुछ विद्वानों ने गणना के आधार पर विश्व की सभी भाषाओं की संख्या 2796 बताई है, तो कुछ विद्वानों ने अनुमान के आधार पर इनकी संख्या 3000 बताई है। अतः हिंदी विश्व की लगभग 3000 भाषाओं में से एक है।
संसार की भाषाओं के दो प्रकार के वर्गीकरण हैं -
(1) आकृति मूलक वर्गीकरण
नोट: - यह वर्गीकरण वाक्य रचना एवं पद रचना को आधार मानकर किया गया है, जो सफल नहीं हो पाया।
(2) पारिवारिक वर्गीकरण
परिवारिक वर्गीकरण में रचना तत्व और अर्थतत्व, दोनों का ध्यान रखा जाता है। विश्व की भाषाओं के परिवारों की संख्या के संबंध में विद्वानों में मतभेद हैं। विल्हेल्म फॉन हुम्बोल्ट और डॉक्टर भोलानाथ तिवारी ने इनकी संख्या 13 मानी है। फ्रीडिश म्यूलर ने इनकी संख्या 100 मानी है। निर्विवाद रूप से चार भौगोलिक क्षेत्रों के अंतर्गत 18 भाषा परिवारों को प्रमुखता दी जाती है। ये इस प्रकार हैं -
'हिंदी' भारोपीय भाषा परिवार की शाखा भारतीय-ईरानी की शाखा भारतीय आर्यभाषा की एक भाषा है।